जहाँ निगार-ए-सहर पैरहन उतारती है, वहीं पे रात सितारों का खेल हारती है













जहाँ निगार-ए-सहर पैरहन उतारती है ।


वहीं पे रात सितारों का खेल हारती है।


शब-ए-विसाल तिरे दिल के साथ लग कर भी ।


मिरी लुटी हुई दुनिया तुझे पुकारती है ।


शुमार-ए-शौक़ में उलझी हुई शुआ-ए-नज़र ।














हज़ार रूठते रंगों के रूप धारती है ।


उफ़ुक़ से फूटते महताब की महक जैसे ।


सुकून-ए-बहर में इक लहर सी उभारती है ।


पस-ए-दरीचा-ए-दिल याद-ए-बू-ए-जू-ए-नशात ।


न जाने कब से खड़ी काकुलें सँवारती है ।














दर-ए-उमीद से हो कर निकलने लगता हूँ ।


तो यास रौज़न-ए-ज़िंदाँ से आँख मारती है ।


जहाँ से कुछ न मिले हुस्न-ए-माज़रत के सिवा ।


ये आरज़ू उसी चौखट पे शब गुज़ारती है ।














जो एक जिस्म जलाती है बर्क़-ए-अब्र-ए-ख़याल ।


तो लाख ज़ंग-ज़दा आइने निखारती है

Comments

Popular posts from this blog

बेहद आकर्षक और हॉट लगती है यह बंगाल की मॉडल,देखें खूबसूरत तस्वीरें

ताल्लुक़ कौन रखता है किसी नाकाम से लेकिन, मिले जो कामयाबी सारे रिश्ते बोल पड़ते हैं

इन 4 राशियों की लगने वाली है लौटरी,शनि देव की होगी भरपूर कृपा 13 जून से