गिरने की तरह का न सँभलने की तरह का, सारा वो सफ़र ख़्वाब में चलने की तरह का













गिरने की तरह का न सँभलने की तरह का ।


सारा वो सफ़र ख़्वाब में चलने की तरह का ।


बारिश की बहुत तेज़ हवा में कहीं मुझ को ।


दरपेश था इक मरहला जलने की तरह का ।














इक चाँद उभरने की तरह का मिरे बाहर ।


सूरज मिरे अंदर कोई ढलने की तरह का ।


ऐसा है कि रहता है सदा साथ भी उस के ।


मंज़र कोई पोशाक बदलने की तरह का ।


उड़ती हुई सी रेत वही दश्त में हर-सू ।














पानी वही दरिया में उछलने की तरह का ।


कैसी ये ख़िज़ाँ छाई है मुझ में कि सरासर ।


मौसम है वही फूलने फलने की तरह का ।


क्या दिल का भरोसा है कि इस आब ओ हवा में ।


वैसे ही ये पौदा नहीं पलने की तरह का ।














मालूम भी था मुझ को मगर भूल चुका हूँ ।


रस्ता कोई जंगल से निकलने की तरह का ।


मैं तो यही समझा ‘ज़फ़र’ इस बार भी शायद ।


मुझ पर ये बुरा वक़्त है टलने की तरह का ।


उम्मीद है की आपको ये पोस्ट पसंद आई है। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई है तो निचे दिए गये फोलो और लाइक के बटन पर क्लिक करे।


Comments

Popular posts from this blog

ताल्लुक़ कौन रखता है किसी नाकाम से लेकिन, मिले जो कामयाबी सारे रिश्ते बोल पड़ते हैं

Mobile को हिन्दी मे क्या कहते है ?

बेहद आकर्षक और हॉट लगती है यह बंगाल की मॉडल,देखें खूबसूरत तस्वीरें