कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ही अब ऐसा करने जा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी घोषणा की है। कोरोना महामारी के बीच ही ट्रंप ने इस माह से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।





बच्चे के जन्म से डॉक्टर भी रह गए हैरान, दुनिया का है पहला ऐसा केस !



इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वह अपने चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत टेक्सस, फ्लोरिडा, एरिजोना और नॉर्थ कैरोलिना में चुनावी सभा के साथ करेंगे। अमेरिका में इस साल 3 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले जाने हैं।





भारत का मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम पाए गए कोरोना से संक्रमित



कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देश में पिछले तीन महीने से चुनावी रैलियां बंद थीं। खबरों के अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी द्वारा एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप को ही राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना लगभग तय है।



गौरतलब है कि अमेरिका में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बीस लाख के पार पहुंच चुकी है। जबकि ये वायरस एक लाख 12 हजार से अधिक लोगों की जान ले चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

ताल्लुक़ कौन रखता है किसी नाकाम से लेकिन, मिले जो कामयाबी सारे रिश्ते बोल पड़ते हैं

Mobile को हिन्दी मे क्या कहते है ?

बेहद आकर्षक और हॉट लगती है यह बंगाल की मॉडल,देखें खूबसूरत तस्वीरें