जो हर हाल में खुश रहते हैं , जिंदगी उन्ही के आगे सर झुकाती है
जिसकी सोच में खुद्दारी की महक है,
जिसके इरादों में हौसले की मिठास है,
और जिसकी नियत में सच्चाई का स्वाद है,
उसकी पूरी जिन्दगी महकता हुआ गुलाब है।
कर लेता हूँ बर्दाश्त हर दर्द इसी आस के साथ,
कि खुदा नूर भी बरसाता है … आज़माइशों के बाद!!
जरूरी नही कुछ तोडने के लिये पथ्थर ही मारा जाए,
लहजा बदल के बोलने से भी बहोत कुछ टूट जाता है।
यूँ असर डाला है मतलब-परस्ती ने दुनिया पर कि,
हाल भी पूछो तो लोग समझते हैं, कोई काम होगा।
जिंदगी बहुत कुछ सिखाती है ,
कभी हँसाती है तो कभी रुलाती है ,
पर जो हर हाल में खुश रहते हैं ,
जिंदगी उन्ही के आगे सर झुकाती है।
जिसने कहा कल, दिन गया टल,
जिसने कहा परसों,बीत गए बरसो
जिसने कहा आज, उसने किया राज।
ताउम्र बस एक ही सबक याद रखिये,
दोस्ती और इबादत में नीयत साफ़ रखिये।
भटके हुओं को जिंदगी में राह दिखलाते हुए,
हमने गुजारी जिंदगी दीवाना कहलाते हुआ।
वो मस्जिद की खीर भी खाता है और,
मंदिर का लड्डू भी खाता है ,
वो भूखा है साहब इसे मजहब कहाँ समझ आता है।
दोस्तों अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आए तो लाइक और कमेंट करना ना भूलें क्योंकि हम जिंदगी के बारे में इसी तरह के सकारात्मक विचार लाते रहेंगे। दोस्तों इसी तरह की पोस्ट आगे भी पाने के लिए हमें फॉलो जरूर करें धन्यवाद।



Comments
Post a Comment