केन्द्र सरकार ने जारी की कोरोना लक्षणों की नई सूची, इन दो लक्षणों को किया शामिल

इंटरनेट डेस्क। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या के बीच एक बार फिर से केन्द्र सरकारने इस महामारी के लक्षणों की नई सूची जारी की है।



ज्योतिरादित्य सिंधिया की दूसरी कोरोना रिपोर्ट में आया ये परिणाम





इस सूची में स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो नए लक्षणों गंध (एनोस्मिया) या स्वाद (एगुसिया) की हानि को भी शामिल किया है। देखा गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की सूंघने और स्वाद की क्षमता भी चली जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस दोनों लक्षणों को पहले ही अपनी सूची में शामिल कर चुका है।



अब भारत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को दिया ये करार जवाब





केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नई सूची में बुखार, कफ, सूखी खांसी, थकान, सांस फूलना और डायरिया कोरोना वायरस के अन्य लक्षण है।गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढक़र अब तीन लाख के पार पहुंच चुकी है।



अनलॉक 1 लागू होने के बाद तो इस संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर देश के हालातों पर चर्चा की है। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या अब बड़ी चिंता का कारण बनती जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

13 जून को त्रि शक्ति का हो रहा है मिलन,इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत

150 साल बाद कुबेर देवता हुए इन 3 राशी पर मेहरबान, 13 जून के बाद बनने वाले है करोडपति

ये बोल्ड मॉडल दिखती है फिल्मी हीरोइन से भी ज्यादा हॉट, देखें खूबसूरत तस्वीरें