बुुरी खबर: अब कोरोना वायरस की भेंट चढ़ा भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस के कारण अभी अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू नहीं हुआ है। अब इस वायरस की चपेट में भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा भी आ गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच ही अब भारतीय टीम का सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा रद्द कर दिया गया है।





अब खिलाड़ी ने लगाई लार तो टीम को मिलेगी ये सजा



दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों ने आपसी सहमति से इस दौरे को रद्द कर दिया गया है। क्रिकेट बोर्डों ने माना कि अभी इस दौरे के लिए स्थिति सही नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे पर जून-जुलाई में तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी थी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभी तक इस दौरे का कार्यक्रम भी घोषित नहीं किया गया था।





एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर आई ये बड़ी खबर



बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में जून-जुलाई में श्रीलंका दौरा होना संभव नहीं था, इसके चलते हमने श्रीलंकाई बोर्ड को इसे रद्द करने के बारे में जानकारी दे थी।गौरतलब है कि दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 75 लाख के पार पहुंच चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

13 जून को त्रि शक्ति का हो रहा है मिलन,इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत

150 साल बाद कुबेर देवता हुए इन 3 राशी पर मेहरबान, 13 जून के बाद बनने वाले है करोडपति

फूटी किस्मत भी चमक जाएगी, 13 तारीख से शनिदेव करेंगे इन 6 राशियों पर पैसों की बारिश