राजस्थान में गर्म हुआ राजनीति का पारा, अभी भी जारी है विधायकों की बाड़ाबंदी

जयपुर। राजस्थान में 19 जून को होने वाले राज्य सभा चुनाव से पहले ही राजनीतिक पारा गरम हो गया है। प्रदेश में विधायकों को खरीदने की शिकायत के बाद कांग्रेस द्वारा विधायकों की बाड़ेबंदी शनिवार को चौथे दिन भी जारी है।





राजस्थान में इस आंकड़े के पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या, इस जिले में बढ़ा खतरा



इसी के तहत शिव विलास होटल में ठहरे सभी विधायकों को कल होटल मेरियट में भेज दिया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री आशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खुद होटल में मौजूद रहे।



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जानबूझकर राज्यसभा चुनाव कराने में देरी करने के आरोप लगाकर भाजपा में खेमे हलचल पैदा कर दी। कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगाया है।



कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब पीएम मोदी ने बोल दी ये बड़ी बात





विधायकों को खरीदने को लेकर मचे बवाल के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस दौरान पूनिया ने कहा कि किसी भी विधायक को उनकी पार्टी की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ही बोल दिया कि वे सबूत दें नहीं तो हमारे लिए भी कानूनी रास्ते खुले हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ताल्लुक़ कौन रखता है किसी नाकाम से लेकिन, मिले जो कामयाबी सारे रिश्ते बोल पड़ते हैं

Mobile को हिन्दी मे क्या कहते है ?

बेहद आकर्षक और हॉट लगती है यह बंगाल की मॉडल,देखें खूबसूरत तस्वीरें