राजस्थान में इस आंकड़े के पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या, इस जिले में बढ़ा खतरा

जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब ये संख्या 12 हजार के पार पहुंच चुकी है। शुक्रवार को 230 नए रोगी मिलने से प्रदेश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या कुल 12068 हो गई है।

लॉकडाउन में विश्व शांति मिशन ने एक लाख से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाई सहायता
इस वायरस ने शुक्रवार को प्रदेश में सात लोगों की जान ली। शुक्रवार को अजमेर में संत फ्रांसिस अस्पताल की महिला रेडियोलॉजिस्ट समेत चार नर्सिंगकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।शुक्रवार को सिरोही से सबसे अधिक 47 और अलवर से 32 नए मरीज मिले। वहीं राजधानी जयपुर और जोधपुर से 29-29 नए मरीज पाए गए।

गीता रावल मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की प्रदेश सचिव नियुक्त
जबकि सीकर से 24, झुंझुनूं, अजमेर, धौलपुर से दस-दस, श्रीगंगानगर से सात, कोटा, सवाईमाधोपुर, झालावाड़ से तीन-तीन, टोंक, उदयपुर, नागौर, डूंगरपुर, करौली, जैसलमेर, बीकानेर से दो-दो, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, राजसमंद में एक-एक नया कोरोना मरीज शुक्रवार को मिला था। जबकि अन्य राज्यों के 5 रोगी भी सामने आए। राजस्थान में अभी तक ये वायरस 272 लोगों की जान ले चुका है।
Comments
Post a Comment